बांग्लादेश में रिजर्वेशन के विरोध में शुरू हुआ आंदोलन हिंसको उठा। अब तक हिंसा, आगजनी और आंतरिक संघर्ष में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद भी 232 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों घरों को आग के हवाले कर दिया गया। इसी के साथ जुलाई के बीच में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के बाद से मरने वालों का आंकड़ा 560 हो गया है।
हसीना ने अपने शासन के खिलाफ कई हफ्ते तक चले छात्रों के उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद सोमवार को पीएम पद से इस्तीफा देकर भारत आ गईं। ‘प्रथोम अलो’ अखबार के मुताबिक, हसीना के सत्ता से हटने और देश छोड़ने के बाद बुधवार शाम तक कुल 232 लोगों की मौत हो चुकी थी।